हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। भारी बारिश को लेकर जारी किए गए अलर्ट के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए 17 और 18 सितंबर को राज्य में स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन प्रयागराज बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षाओं की अंकशोधन परीक्षा यथावत होगी। उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी के कई जिलों में अगले 40 घंटे तक बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। सरकार ने एहतियातन के तौर पर शुक्रवार यानी 17 और शनिवार यानी 18 सितंबर के लिए पूरे प्रदेशभर में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। 19 को रविवार होने के चलते संस्थान अब सोमवार यानी 20 सितंबर को खुलेंगे।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033

































