👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन ने सभी स्कूल और कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 16 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे। बता दें कि जनपद हापुड़ समेत प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जनपद हापुड़ में कोरोना के 242 मामले सामने आए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811




























