
स्कूल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन का पर्व क्षेत्रवासी शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसी क्रम में स्कूल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में रक्षा का सूत्र बांधा। जनपद हापुड़ के थाना देहात के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, हाफिजपुर थाना के प्रभारी आशीष पुंडीर को स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में रक्षा का सूत्र बांधा। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। साथ ही उन्हें उपहार दिया। उपहार पाकर सभी छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी स्थित विकास ग्लोबल स्कूल की छात्रा देहात थाने पहुंची जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
वहीं हाफिजपुर थाना परिसर में भी स्कूल की छात्राएं पहुंची जिन्होंने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने नन्हीं बहनों को उपहार भी दिए।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































