हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्लॉक हापुड़ पर सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया,एस०डी०एम०सदर दिग्विजय सिंह,जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने माँ शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित किए ।सर्वप्रथम श्रावस्ती जनपद में स्कूल चलो अभियान जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से दिखाया गया।जिसे सभी मुख्य अतिथियों, शिक्षकगणों, ग्राम प्रधानों, अभिभावकों व बच्चों ने देखा ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने विद्यालयों व ग्रामों में कायाकल्प करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया,साथ ही ऐसे प्रधान अध्यापकों जिनके अथक प्रयासों के कारण नामांकन में वृद्धि हुई हैं उनको भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने अतिथियों के साथ स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरी ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ० रेणु देवी के द्वारा किया गया।
इस आयोजन में ए. आर.पी.श्रीमती अंजू आज़ाद,ललित कुमार,दीपक अग्रवाल, श्रीमती शीतल सैनी,मुकेश कुमार,भावना शर्मा,वीरेंद्र कुमार,बुशरा सिद्दीकी,विंकल त्यागी,नीरज चौधरी, विजय त्यागी,फरियाद अली आदि का सहयोग रहा।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700

































