केंद्र सरकार के निर्माण कार्यों में घोटाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम सुनीता सिंह को एक ज्ञापन देकर केंद्र सरकार के कथित घोटालों की जांच की मांग की है।
आप पार्टी के डा.नरेंद्र सोलंकी, धर्मेंद्र चौधरी, विरेंद्र पाल सिंह, अशफात मलिक, ऋषिपाल सैनी, जोगेंद्र दास आदि गुरुवार को पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सुनीता सिंह को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा है कि कैग रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण, आयुष्मान योजना, अयोध्या डवलपमेंट प्राधिकरण आदि में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए है। उन्होंने जांच की मांग की है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























