हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर लापरवाही भरी तस्वीरें सामने आ रही है। ताजा मामला हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच का है जहां सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनता नजर आया। बैंक सुविधा से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जब कुछ उपभोक्ता पहुंचा तो उन्हें काफी चुनौतिया का सामना करना पड़ा। बैंक ने कुछ सेवाओं को पीछे से संचालित किया हुई है जहां सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाई जा रही है।
मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बैंक की लापरवाही से हो रही असुविधा के बारे में बताया जहां सोशल डिस्टेसिंग का मजाक बनता दिखाई दिया लेकिन बैंक प्रबंधक को इस बात की कोई चिंता ही नहीं है। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालना कराता कोई कर्मचारी भी नजर नहीं आया। चिलचिलाती धूप में उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। ऐसे में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033





























