हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड-19 वायरस के कारण सावन माह में इस बार शिवभक्त शिवालयों में पूजा अर्चना नहीं कर पाएंगे। सावन माह 6 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है।
हापुड़ के पास एक गांव है सबली। इस गांव में प्राचीन शिव मंदिर है जिसकी स्थापना सैंकड़ों वर्ष पहले हुई थी। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सावन मास में मंदिर परिसर में स्नान कर भोले का जलाभिषेक करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी मान्यता के चलते सावन माह में बड़ी तादाद में रोजाना श्रद्धालु भोर में मंदिर पहुंचते हैं और स्नान कर भोले का जलाभिषेक करते हैं। सावन माह में गांव सबली में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है।
इस वर्ष कोविड-19 ने श्रद्धालुओं की इच्छाओं पर पानी फेर दिया है। सावन माह में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। मंदिर समिति ने लोगों से आग्रह किया है कि इस बार वे घरों में रहकर ही भोले की अराधना करें।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106



























