हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भवन बचाओ संघर्ष समिति हापुड़ ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अधिग्रहण नीति से खफा होकर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। समिति की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारियों ने सोमवार को भी धरना देकर विरोध व्यक्त किया और प्राधिकरण पर उत्पीड़न व शोषण का आरोप लगाया। समिति के प्रतिनिधियों ने सीएम से मिलने का समय मांगा है।
समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि प्राधिकरण के गठन से पूर्व में बने हुए सैकड़ों व्यापारियों के प्रतिष्ठानों व भवनों को उजाड़ने के उद्देश्य से आठ सौ रूपए प्रति वर्ग मीटर में अधिगृहीत कर अपनी ही भूमि व भवनों को 19 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर में खरीदने के विरोध में समिति ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है और मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। इस सिलसिले में सोमवार को एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया है।
समिति प्राधिकरण के विरुद्ध आंदोलन को गति देने में जुटा है और विधान चुनाव के बहिष्कार की घोषणा में पोस्टर, होर्डिंग क्षेत्र में जगह-जगह लगाए जा रहे हैं।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































