हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर पैसों के बदले गोपनीय सूचनाओं देने के आरोपी सत्येंद्र सिवाल को एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने विवेचक के अनुरोध पर 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी डिमांड पर देने का आदेश दिया है।
पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि 7 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से 16 फरवरी को शाम 6:00 बजे तक प्रभावी होगी। पुलिस रिमांड अर्जी को प्रस्तुत कर अदालत को बताया गया कि आरोपी को 3 फरवरी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। 2001 में सूजा मेहरा नाम की लड़की की उसके मोबाइल पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। यह भी अदालत को बताया गया कि उसे कथित पूजा नाम की लड़की ने आरोपी से दोस्ती करने की बात कही तथा व्हाट्सएप नंबर मांगा जिसे आरोपी ने उसे दे दिया था। उसके बाद उस लड़की ने कनाडा के नंबर से व्हाट्सएप भेजा।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























