गढ़मुक्तेश्वर, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने सट्टे के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ कर गृहस्वामी को धर दबोचा जबकि मौके से दो स्टोरिए भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से पचास हजार रुपए नकद, एक मोबाइल,सट्टा पर्ची,पेन आदि बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मौहल्ला चौधरियान के इस्तेकार के मकान में बड़े पैमाने पर सट्टे की खाईबाड़ी का धंधा होता है। पुलिस ने सच वारंट के आधार पर इस्तेकार के घर पर छापा मारा और इस्तेकार को धर दबोचा जबकि उसके दो साथी हाफिज व फंफूदा का मनोज भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि सट्टे की खाईबाड़ी मोबाइल फोन के माध्यम से की जाती थी।































