हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): धौलाना पुलिस ने एक ग्रामीण सत्य प्रकाश शर्मा को सट्टेबाजी करने के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पर्ची सट्टा,पैन, सात सौ रुपए नगद बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गांव देहरा में सट्टे की सूचना मिली थी पुलिस ने सूचना को पुख्ता मानकर मोहल्ला पचौरियान में छापा मारकर सत्य प्रकाश शर्मा को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची व नकदी बरामद की है। सत्य प्रकाश एक पार्टी से जुड़ा था जिसे कुछ माह पूर्व पद मुक्त कर दिया गया था।
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352

























