
👁 3 views Views
सर्वोदय इंटर कॉलेज: प्रबंधक पद पर निर्विरोध चुने गए संजीव शर्मा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के 5 वर्षीय चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रबंधक पद पर संजीव शर्मा, सह प्रबंधक पद पर प्रेम स्वरूप, अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र, उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कंसल निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारियों को लोगों ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























