हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा के पास मिले अमरोहा निवासी मिनी ट्रक चालक सरफराज की हत्या का खुलासा करने में पुलिस जुटी हुई है जिसने दो दिनों में लगभग 70 स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम ने बताया कि दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि अमरोहा के गांव गंगवार के रहने वाला सरफराज की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिसका शव गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे जबकि मृतक का मिनी ट्रक गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था जिसमें रखा आठ लाख रुपए कीमत का स्क्रैप भी गायब था। पुलिस ने मालिक से संपर्क किया और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि ट्रॉनिका सिटी तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























