संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में आगामी समय में होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय की संपूर्ण छात्राओं हेतु एक काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. साधना तोमर तथा पुरातन छात्रा डॉ. हेमलता अग्रवाल (कृतकार्य, सह आचार्य राजनीति विज्ञान, एस. एस. वी. पी.जी कॉलेज, हापुड़) द्वारा वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित पुरातन छात्रा डा. हेमलता ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से “अप्प दीपो भव” का संदेश दिया। साथ ही जीवन में शिक्षा की अनिवार्यता को विविध प्रसंगों एवं उदाहरणों के माध्यम से रेखांकित किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन भाषण में परीक्षा की तैयारी हेतु कई टिप्स दिए तथा उचित करियर किस प्रकार चुनें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें” इससे संबंधित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की संपूर्ण छात्राएं एवं प्राध्यापिकाओं ने प्रतिभागिता की।
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में





























