हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बदमाशों से लूट का माल खरीदने वाले दो सर्राफों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें से एक हापुड़ का फईम और मेरठ गेट सराफा बाजार निवासी दीपक है। दोनों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से लूटी गई चेन को बरामद किया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सर्राफ हापुड़ के सर्राफ की कच्ची पर्ची बनाकर दूसरी जगह बेचते थे। पुलिस मामले में अभी और लोगों तक पहुंच सकती है।
दरअसल गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी के बाहर अपने बच्चे को स्कूल बस से लेने पहुंची महिला के गले से बदमाशों ने चेन लूट ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच नोएडा पुलिस का मंगलवार की रात रिछपाल गढ़ी पुलिया के पास सर्राफो से आमना सामना हो गया जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें से एक सर्राफ की पहचान हापुड़ के मोती कॉलोनी सिकंदर के निवासी फईम तथा मेरठ गेट सर्राफा बाजार निवासी दीपक के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों सर्राफों ने बताया कि वह बदमाशी यामीन और मुरादनगर के सलीम से लूट का माल खरीदते हैं। दोनों को जेल भेज दिया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274































