हापुड ,सीमन(ehapurnews.com ):अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात्रि में चेकिंग के दौरान कुल चार अभियुक्त हरीशपुर उल्लू पुत्र बनारसी निवासी शिवगढ़ थाना हापुड़ नगर जिला हापुड को करीब 11 लीटर अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब सहित, अभियुक्त बबलू पेंटर पुत्र वीर सिंह निवासी शिवगढ़ी हापुड़ को करीब 10 लीटर अवैध शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का,अभियुक्त शिवम पुत्र राजकुमार निवासी शिवगढ़ी हापुड़ को करीब 12 लीटर अवैध अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब व अभियुक्त बिट्टू सैनी पुत्र फकीरा निवासी किलौडा थाना भोजपुर गाजियाबाद को करीब 12 लीटर अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त गणों के कब्जे से कुल करीब 44 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।अभियुक्त गण रात्रि में शराब का ठेका बंद हो जाने पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करते थे।































