
छह दिनों तक छह-छह घंटे के लिए गांव वैठ आएगा साकिब, देश विरोधी गतिविधियों में था संलिप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी मौलाना साकिब को जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था जिस पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है जिसकी मां की मौत होने पर वह छह दिन तक छह घंटे के लिए गांव आएगा। सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी व्यवस्था की गई है।
मौलाना साकिब बक्सर गांव की जामा मस्जिद में इमाम के रूप में रहता था जिसे 26 दिसंबर 2018 की सुबह करीब तीन बजे एटीएस, एनआईए व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपनीय ढंग से गांव वैठ से बक्सर जमा मस्जिद जाते समय बक्सर रेगुलेटर के पास से स्कूटी समेत मौलाना को गिरफ्तार किया था। तब से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मौलाना साकिब देश विरोधी गतिविधियों में संदीप पाए जाने के बाद पकड़ा गया। बुधवार को साकिब की मां की मौत पर पैरोल मिलने के बाद वह गांव पहुंचा लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण मां के दफीने में शामिल नहीं हो पाया। उसने पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान पर पहुंच कर मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ की और सुबह के समय पुलिस के साथ दिल्ली रवाना हो गया। मौलाना साकिब 6 घंटे के लिए 6 दिन तक गांव आएगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244





























