हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से सटे गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक सेंट्रो कार खड़े कैंटर से जा टकराई। इस दौरान कैंटर चालक रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सेंट्रो कार चालक गंगा शरण गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है जब एक नेशनल हाईवे 9 पर मसूरी थाना क्षेत्र में एक कैंटर का चालक पानीपत निवासी 30 वर्षीय रणवीर कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर कैंटर के पीछे रस्सी बांध रहा था। इसी दौरान हापुड़ की ओर से गाजियाबाद की ओर जा रही एक सेंट्रो कार ने कैंटर में टक्कर मार दी। गाड़ी दिल्ली के नरेला निवासी 60 वर्षीय गंगाशरण चला रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि कैंटर चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























