
हाईकोर्ट का आदेश दबाकर बैठ गया तहसील में तैनात लिपिक संजीव कुमार निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लापरवाही बरतने पर तहसील में तैनात लिपिक संजीव कुमार को निलंबित किया गया है। संजीव कुमार ने पत्राचार में लापरवाही की थी जिसके चलते लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उच्च न्यायालय के मामले में पत्राचार में देरी पर लिपिक संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है जिसके कारण जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय मंगलवार को प्रयागराज हाईकोर्ट गए।
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि एक प्रशासनिक मामले में उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को फाइल के निस्तारण के आदेश दिए थे। संबंधित अधिकारी तक आदेश न पहुंचने पर इसका निस्तारण नहीं हो सका। मामले में तहसील में तैनात संजीव कुमार ने पत्राचार में लापरवाही बरती जिसके कारण संजीव कुमार को निलंबित किया गया है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























