
ब्रेन हेमरेज से हुई थी संजय की मौत, पीएम में खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में परचून की दुकान के संचालक 48 वर्षीय संजय की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि संजय की ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हुई थी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है।
बता दें कि संजय परचून की दुकान करते थे जबकि उनके भाई सुंदर की गांव में ही हलवाई की दुकान है। बुधवार की सुबह सुंदर के बेटे सचिन का गांव निवासी राजवीर सिंह से जलेबी के रुपयों को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद राजवीर अपने परिजन सतवीर सिंह, संजीव, अमित, अजीत, अंकित, प्रिंस के साथ पहुंचा और सचिन के साथ हाथापाई करने लगा। इसके बाद संजय कश्यप बीच बचाव करने के लिए पहुंचा तो संजय कश्यप को भी पीटा। इसके बाद संजय घर चला गया। उसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा तो मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241



























