
मुलायम के जन्मदिन पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सूबे के भूतपूर्व मुख्य मंत्री स्व नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस से एक दिन पूर्व सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में 100 से अधिक महिला सफाई कर्मचारियो को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजक समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के बृजघाट में कार्तिक पूर्णिमा ऐतिहासिक गंगा मेला का आयोजन हुआ था।गंगा मेले में सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने दिन रात सफाई कार्य किया। नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के पर सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
सभी सफाई कर्मचारियों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया और घर-घर जाकर समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने का संकल्प लिया
आयोजन समिति में आशुतोष शर्मा, अंकित भढ़ाना,विंदर कश्यप तरुण कश्यप अंकित कौशिक आदि लोग शामिल रहे।
हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”
आयुष्मान कार्ड (PMJAY)
राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)
प.दीनदयाल उपाध्याय
CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545































