
संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। माता मौहल्ला बस्ती के विजयदशमी कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र का बौद्धिक हुआ। उन्होंने बताया कि संघ स्थापना का मूल उद्देश्य क्या था।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा० केशव बलिराम हेडगेवार ने मात्र पाँच बाल स्वयं सेवकों को लेकर पहली शाखा सन् 1925 में नागपुर में लगाई थी। शून्य से शतक तक की अपनी यात्रा में संघ ने कठिनाइयों का भी शांतिपूर्ण ढंग से सामना किया। उन्होंने बताया संघ दुनिया का एक मात्र संगठन है जो चिर पुरातन और नित्य नूतन है यानि हमेशा प्राचीन और हमेशा नया। संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। बौद्धिक के पश्चात् माता मोहल्ला बस्ती क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने पथसंचलन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर संघचालक दिनेश, नगर कार्यबाह संदीप, कार्यक्रम प्रमुख नितिन जीव बस्ती प्रमुख विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंद्रलोक बस्ती का विजयदशमी कार्यक्रम ए. के. पी. डिग्री कॉलेज प्रांगण में हुआ। जिसमें हापुड़ के जिला प्रचारक विवेक भी का बौद्धिक हुआ। विवेक ने कहा, संघ को जानने व समझने का एक मात्र तरीका है, शाखा को समझना। शाखा पद्धति का उद्देश्य है ‘व्यक्ति निर्माण’। जिसमें स्वयंसेवक त्याग, तपस्या, बलिदान, शौर्य व सदाचरण जैसे गुणों को आत्मसात करता है। कार्यक्रम के पश्चात प्रशासन की देखरेख में इंद्रलोक बस्ती स्वयंसेवकों ने पथसंचलन किया। इंद्रलोक बस्ती के कार्यक्रम में अर्चित, अभय, तुषार, सारंगी व विजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।.
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733






























