हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा










हापुड़, सीमन/निशांक शर्मा व अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नकली दवाएं बनाकर दूर-दूर तक सप्लाई करने वाले आरोपी को मुम्बई पुलिस ने खरखौदा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया और मुम्बई पुलिस आरोपी को अपने साथ मुम्बई ले गई है।

हापुड़ की संजय विहार कालोनी में रहने वाले रत्नाकर मिश्रा का बेटा संदीप मिश्रा की धीरखेडा औद्योगिक क्षेत्र में एबीएम नाम से दवा बनाने की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री मे बनी दवाएं मुम्बई व अन्य प्रांतों को सप्लाई की जाती है। गत दिनों गाजियाबाद बसुंधरा के सुदीप मुखर्जी के मुम्बई पुलिस ने नकली दवाओं के जखीरे के साथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान सुदीप मुखर्जी ने मुम्बई पुलिस के बताया कि वह दवाएं हापुड़ धीरखेड़ा क्षेत्र में स्थापित एबीएम लैब प्रा.लि. से लाकर बेचता है।

मुम्बई के थाना समतानगर के इंस्पेक्टर अप्पा साहिब सम्पत राय सिरसाठ, कास्टेबल बदन दादा राव राठौर आदि,ड्रग इंसपैक्टर पोंगडे व एडलवार तथा खरखौदा थाना पुलिस, औषधि सहायक आयुक्त मेरठ वीरेंद्र कुमार, गाजियाबाद के औषधि निरीक्षक के दल ने संदीप मिश्रा की फैक्ट्री पर छापा मारा और दवाओं के सैम्पल लिए गए। पुलिस ने संदीप मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। मुम्बई पुलिस आरोपी संदीप मिश्रा को माननीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर मुम्बई ले जाएगी। फिलहाल संदीप मिश्रा की फैक्ट्री पर ताला लटका है।

मुम्बई के इंसपैक्टर सम्पत राय ने बताया कि गत दिनों मुम्बई पुलिस ने गाजियाबाद के सुदीप मुखर्जी को नकली पैरासीटामोल के साथ गिरफ्तार किया था। सुदीप ने ही मुम्बई पुलिस के बताया कि वह हापुड़ के धीरखेड़ा में स्थापित एबीएम लैब से दवाएं खरीद कर सप्लाई करता है।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!