
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने समरीन की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को समरीन के पति, ससुर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छूरी भी बरामद की है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव फुलड़ी में एक महिला का सात दिन पुराना शव मिला था जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई। समरीन ने आकिब के साथ बागपत के सिंघावली अहीर स्थित ब्राह्मणों की चौपाल निवासी आकिब के साथ प्रेम विवाह किया था। 5 जनवरी 2026 को समरीन की लव मैरिज हुई थी। आकिब के पिता अनीस इस शादी से खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुर अनीस, समरीन के साथ लड़ाई झगड़ा करता था।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले आकिब पुत्र अनीश और उसका मित्र आकिब पुत्र महबूब एक होटल खोलने की योजना बना रहे थे जिसके लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में दहेज़ की मांग बढ़ने लगी। पांच मार्च को आकिब अपनी पत्नी समरीन व दोस्त आकिब पुत्र महबूब के साथ बहादुरगढ़ से वापस आ रहे थे कि रास्ते में पति आकिब और उसके दोस्त आकिब द्वारा गांव फूलड़ी में ईदगाह के पास गन्ने के खेत में छुरी से समरीन की गला रेतकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आकिब, उसके पिता अनीस और दोस्त आकिब निवासीगण ब्राह्मणों की चौपाल, थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छुरी भी बरामद की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




























