
सोमवार को हापुड़ जनपद में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई। हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में एएसपी विनीत भटनागर, सीओ हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा, एसडीएम ईला प्रकाश ने फरियादियों की फरियाद को सुना। दरअसल शनिवार को पी ई टी की परीक्षा के कारण संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित नहीं किया गया था जो सोमवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसील क्षेत्र में आयोजित हुआ जहां फरियादियों की फरियाद को सुना गया। फरियादी अपनी-अपनी समसयाएं लेकर पहुंचे जिसका अधिकारियों ने गुणवत्ता के साथ मौके पर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में





























