
रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की सैम्पलिंग
हापुड,सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com):रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने छापा मारी करके मिठाई व खाद्य तेल के नमूने लिए।
जिलाधिकारी हापुड के निर्देश पर जनपद हापुड़ में बुधवार को खाद्य टीम ने अभियान चलाकर जय भगवान स्वीट पिलखुवा से बर्फी का नमूना, दिनेश कुमार चंडी मंदिर रोड पिलखुवा से रसगुल्ला व घेवर का नमूना ,प्रवेश किराना स्टोर पिलखुवा नूडल ,बेसन और कुकिंग लाइट फैट का नमूना एवं धौलाना कस्बे से विजय किराना स्टोर से सरसों तेल व बेसन का नमूना कुल आठ नमूने लिए ।टीम में सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ll ,पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक, सोवेद्र सिंह, आरपी गुप्ता,आरपी गंगवार एवं सहरिश सादात शामिल रहे सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ll ने बताया नमूने सभी जांच को भेजे जा रहे हैं रिपोर्ट आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।टीम का यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


































