हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): होली पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने उप जिलाधिकारी सदर साहब के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए त्रिलोकी स्वीट्स रेलवे रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान से रसमलाई एवं राजभोग के नमूने संग्रहित किए। टीम द्वारा गांव बड़ौदा सिंहानी के हसमत अली से मावा का नमूना , कयूम से दूध का नमूना ,रियासत बझेड़ा कला की गाड़ी से दूध का नमूना संग्रहित किया इसके अतिरिक्त यादव मिष्ठान भंडार गढ़मुक्तेश्वर से चमचम एवं मावा का नमूना ,कुचेसर चोपला पर उमेश की नमकीन फैक्ट्री से नमकीन का नमूना , सिंभावली में वसीम मिष्ठान भंडार से पिंक रसगुल्ला ,पिलखुआ में तवारिफ के वृंदावन मिष्ठान भंडार से चमचम का नमूना भी संग्रहित किया गया उपरोक्त सभी 11 नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है ।रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




























