हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों के नमूने फेल, जिले में 34 पर लगा जुर्माना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मिलावट का धंधा तेजी से चल रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने पिछले नौ महीने में एडीएम कोर्ट में 111 मुकदमे दर्ज किए थे जिनमें से 34 मिलावट के मामलों में कोर्ट ने 17.95 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है जबकि 31 मामलों को एसीजेएम कोर्ट में रेफर कर दिया है जबकि अधिकांश मामले मिठाई, दही, दूध, मावा से संबंधित है। हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित विजय कुमार राकेश कुमार के यहां से लिया गया कुट्टू के आटे का नमूना फेल हो गया। जैन स्वीट्स से डोडा बर्फी का नमूना भी फेल हो गया और 25-25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
पांच प्रकरणों में कोर्ट ने 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह नमूने धौलाना स्थित गोमेज हेल्थ केयर से विभिन्न हेल्थ प्रोडक्ट के लिए गए थे। प्रतिष्ठान पर कुल मिलाकर साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना लगा है। इसके अलावा मोदीनगर रोड स्थित मनोज जरनल स्टोर का विभोर गोल्ड का रिफाइंडन पामोलिन का नमूना फेल होने पर 4 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुचेसर चौपला स्थित जिंदल स्वीटस और गढ़मुक्तेश्वर स्याना सदरपुर रोड स्थित मानव फूड वनस्वती ऑयल का नमूना फेल होने पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पिलखुवा में बेकरी वाली गली में संजय मित्तल के केक का नमूना फेल होने पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गढ़मुक्तेश्वर बस स्टैंड के सामने आयूष किराना स्टोर पर कुट्टू के आटे व गांव उपैड़ा स्थित सुशील डेयरी पर मिश्रित दूध के नमूने फेल होने पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया कोठीगेट आहता स्थित न्यू प्रकाश डेयरी पर दही, रेलवे रोड साकेत स्थित मुकेश नामदेव के यहां कुट्टू के आटा, पिलखुवा मंडी रमपुरा रोड स्थित रहीसुद्दीन के यहां से बेसन का, गांव घुंघराला हापुड़ में नौशाद के यहां से मिश्रित दूध, रेलवे रोड पर विजय कुमार राकेश कुमार के यहां कुट्टे का आटा, जैन स्वीट्स से डूडा बर्फी व सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
ये भी पढ़ेः जान लें विटामिन ए की कमी से होने वाली बिमारियां
https://healthycharcha.in/know-the-diseases-caused-by-vitamin-a-deficiency/
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093



























