
मिर्च पाउडर, सौंफ आदि के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को हापुड़ के कोठी गेट पर पहुंचकर पंसारे की दुकान से कुछ नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए। प्रयोगशाला से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ के कोठी गेट पर पहुंचकर किराना की दुकान से मिर्च, मिर्च पाउडर, सौंफ, दालचीनी, काला नमक आदि के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























