हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सैंपलिंग की कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सोवेंद्र सिंह पंघाल, रामप्रकाश गंगवार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शिकायत के आधार पर गांव अटूटा में दिनेश डेरी (दिनेश कोरी के प्रतिष्ठा) का निरीक्षण किया जहां से खोए का नमूना, लक्ष्मी डेरी अटूटा से घी और दही का एक-एक नमूना लिया। इकराम डेरी बक्सर से दूध का एक नमूना, नंदी स्वीट्स मेन बाजार हापुड़ से साबुत धनिया और बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। महेंद्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद द्वितीय के निर्देशन में गठित टीम ने जांच की और सफाई व्यवस्थाओं को भी परखा। साथ ही कुल छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।

























