हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के समर्थ साहनी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है। समर्थ ने बॉलिंग और बैटिंग दोनों में जबरदस्त कमाल दिखाया है। समर्थ ने शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम को जीत हासिल हुई और उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है।
बता दें कि हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी निवासी साढ़े ग्यारह वर्षीय समर्थ साहनी पुत्र कपिल साहनी ने हापुड़ के UIDS क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। चालीस ओवरों का यह मुकाबला डीएस गाजियाबाद और कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीत हासिल की। इस दौरान समर्थ ने 76 रन नाबाद (*) पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाए जिसके बाद इस शानदार खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606
























