हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद में चल रहे 8वें अंडर 13 सचिन शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूआईडीएस क्रिकेट एकेडमी हापुड़ की टीम ने अथर्व शर्मा की कप्तानी में डीएस एकेडमी गाज़ियाबाद की टीम को एक बड़े ही रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में हराया। सुपर ओवर में यू वाई डी एस ने पहले खेलते हुए दिए को 20 रन का लक्ष्य दिया । जवाब में डी एस की टीम 9 रन ही बना पाई । इससे पहले डीएस अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए जवाब में यूआई डी एस टीम ने मैच के आखिरी बॉल पर 187 रन बनाकर लक्ष्य की बराबरी की। यू आई डी एस की तरफ से कनिष्क शर्मा ने 5 विकेट लिए। समर साहनी ने 2 विकेट का योगदान दिया तथा बैटिंग में शानदार 46 रन बनाए। सूर्यांश शिशोदिया ने 28 रन का योगदान दिया । समर्थ साहनी मैन ऑफ द सीरीज बने। कार्तिक कौशिक को मैन आफ मैच के अवार्ड से नवाजा गया। टीम की इस जीत में कोच निक्की सैनी का विशेष योगदान रहा
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























