हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्रीनगर कॉलोनी निवासी समर्थ साहनी पुत्र कपिल साहनी ने हापुड़ का नाम एक बार फिर रोशन किया है जिन्होंने एक मैच के दौरान चार विकेट चटकाए और फिर से मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम किया।
प्रथम हरि प्रसाद अण्डर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में यू. वाई. डी.एस. की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाज करते हुए तनिष्क शर्मा के 83 रन, समर्थ साहनी 38, यजुर तेवतिया 33 व पायल तोमर 27 रन के योगदान से 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाये। वही वी.आर. इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में 98 रन पर आँल आउट हो ग 156 रन से यू. वाई. डी. एस. ने यह मैच जीत कर फाईनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यू. वाई. डी. एस. की जीत में समर्थ साहनी ने 4, हर्षित तोमर 3 व कनिष्क शर्मा ने 2 विकेट लिए। समर्थ साहनी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























