
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सपा नेता आशुतोष शर्मा ने की मुलाकात
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद अखिलेश यादव से मुलाकात की और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट सौंपी।
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में प्रत्येक वर्ष समाजवादी युवा सम्मेलन, समाजवादी महिला सम्मेलन, समाजवादी किसान सम्मेलन, समाजवादी दौड़ प्रतियोगिता, समाजवादी संसद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में लगातार जनता के बीच जाकर कार्य किया गया है। अखिलेश यादव से मिलकर सभी कार्यों के बारे में बताया और 2026 के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया।
आशुतोष शर्मा ने अखिलेश यादव को हापुड़ में आने का भी आमंत्रण दिया है। आशुतोष शर्मा ने बताया अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में मजबूत करने के लिए निर्देश दिया है और प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020
























