ठेके के पीछे शराब पीने से मना करने पर सेल्समैन को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन ने ठेके के पीछे शराब पी रहे चार लोगों को शराब पीने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए जिन्होंने सेल्समैन को जमकर पीटा जिसके बाद ठेके के इंचार्ज ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विशाल त्यागी निवासी मोहल्ला संतराम जिला सहारनपुर ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर स्थित देसी शराब के ठेके का वह इंचार्ज है। शनिवार की शाम करीब 8:00 बजे चार लोग ठेके के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। जब सेल्समैन उमेश ने इसका विरोध किया तो गुस्साए चारों ने उसकी पिटाई कर दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























