हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता और विभिन्न अधिकारियों ने जनपद हापुड़ में सोमवार को 40 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 शिक्षक और शिक्षा मित्र गैरहाजिर मिले जिनका वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता का कहना है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देशों पर सोमवार को विकासखंड हापुड़ के 40 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जहां 12 शिक्षक और शिक्षा मित्र गैरहाजिर मिले जबकि 12 शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद मिले।गैरहाजिर मिले शिक्षकों शिक्षामित्रों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और एसआरजी भी मौजूद रहे।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739






























