हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात होमगार्डस को गत 5 माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है जिस वजह से परिवार का खर्च चलाना भी दूभर हो रहा है।
सूत्रों ने बताया कि जनपद हापुड़ में 78 होमगार्डस हैं जो थानों, चौराहों तथा कोविड-19 के कारण बफर जोन में तैनात हैं। होमगार्डस को फरवरी माह से अभी तक वेतन महीं मिला है जिस वजह से वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बताते हैं कि सरकार से बजट न आने के कारण होमगार्डस के वेतन अदायगी में परेशानी आ रही है जिससे होम गार्ड आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:


























