👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों ने अनुपस्थित मिले तीन सफाई कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन काट दिया है. संविदा सफाई कर्मचारी शेखर, राजीव और सफाई कर्मी विष्णु निरीक्षण में अनुपस्थित मिले जिसके बाद अधिकारियों ने तीनों का एक-एक दिन का वेतन काटने का फैसला लिया है.
वार्ड संख्या आठ में संविदा सफाई कर्मचारी शेखर अनुपस्थित मिला जो कि एक माह से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहा है, वार्ड संख्या 10 में संविदा कर्मचारी राजीव चार दिन से अनुपस्थित चल रहा है, वार्ड संख्या चार में सफाई कर्मचारी विष्णु मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिला जिसके बाद सभी का वेतन काट दिया गया है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

































