👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक ओर तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. जिले का तापमान 45 डिग्री को छू चुका है. ऐसे में तपती गर्मी के बीच हापुड़ के निजामपुर बाईपास पर स्थित एक मंदिर में एक संत पिछले 11 दिनों से तपस्या कर रहे हैं.
बातचीत में संत ने खुद का नाम बाबा संतराम दास महाराज बताया. उनका कहना है कि पिछले लगभग पौने दो वर्षों से वह हापुड़ के निजामपुर बाईपास पर स्थित हाईवे किनारे बाबा जाहर पीर के मंदिर में रह रहे हैं जिनका उद्देश्य मंदिर में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची मूर्ति लगवाना है. संतराम महाराज ने बताया कि वह 11 दिनों से धूप में और जलते हुए उपलों के बीच बैठकर वह तपस्या कर रहे हैं जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा.
































