
सैनी समाज की प्रतिभाओं को सैनी प्रतिभा सम्मान प्रदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सैनी महासभा हापुड के तत्वावधान में रविवार को हापुड में आयोजित 12वां अधिवेशन एवं सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह में वक्ताओ ने जोर देकर कहा कि समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करें।शिक्षित समाज ही हर क्षेत्र में प्रगति करता है।समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने सैनी समाज के 150 छात्रो व छात्राओ तथा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियो को सैनी प्रतिभा सैन सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार सैनी पूर्व सांसद एवं संघमित्रा मौर्या पूर्व सांसद ने कहा कि समाज के विकास का मुख्य आधार शिक्षा है शिक्षा से राजनीति प्रशासन खेल सहित सभी क्षेत्रों में सफलता पायी जा सकती है इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलानी चाहिए ।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि योगराज सैनी एवं जतिन सेनी.
ने कहा कि वर्तमान में सम्मानित होने वाले बच्चों को मैं अपनी शुभकामनाये देता हूँ और आशा करता है कि भविष्य में सफलता पाने के बाद आयू भी समाज की कमजोर लोगों की सेवा करके उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम में सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि 2027 में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं दलितो, बिहड़ो एवं महिला शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबाफूले की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने का कार्य करे। कार्यक्रम में शिव कुमार सैनी, पोषण लाल सैनी, मुकेश सैनी, सागर सैनी, मुरलीवाल, अरविंद सैनी, लाखन सैनी, अनिल सैनी, कैप्टन सेवाराम सैनी, मूलचन्द सैनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन सेवाराम सैनी ने की व सचांलन वर्षा सैनी एवं सागर सैनी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेन्द्र सैनी, पवन सैनी एड०, चरण सैनी, अजय सैनी एड० जनदिन सैनी, दरदेश सैनी, सुशील सैनी, कोशल सैनी, चेतन सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























