
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने 5 अक्टूबर के क्रार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष रोकश सैनी ने 5 अक्टूबर 2025 के प्रतिभा सम्मान क्रार्यक्रम की तैयारीयों तथा विधानसभा हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर में प्रचार को लेकर चर्चा की तथा सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को क्रार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी भी मेहनत रंग लायेगी। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष काफी उत्साहित है।
जिला मिडिया प्रभारी सागर मुरलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार का आज रविवार के अन्तिम दिन- सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने ग्राम मीरपुर कलां, हरसिंहपुर, मोरपुर माजरा, भटियाना, हापुड़ बुलन्दशहर रोड, जवाहरगंज, आर्यनगर में समाज के लोगो को घर -घर जाकर निमंत्रण दिया और लोगो को प्रतिभा सम्मान को लेकर जागरुक किया।
जिसमें उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजीव सैनी, मण्डल उपाअध्यक्ष पोषण लाल सैनी, डा0 मुकेश सैनी, जिलामहासचिव मुकेश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सागर मुरलीवाल, विधानसभा हापुड़ अध्यक्ष योगेन्द्र सैनी, अरविन्द सैनी आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























