
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी समाज, पिलखुवा (जनपद हापुड़) के पदाधिकारियों के साथ स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने तन, मन, धन से सहयोग देने एवं अधिक से अधिक मतदाता जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का पूर्ण आश्वासन दिया।
सभी समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर हरिओम सैन (जिला अध्यक्ष), एडवोकेट सोनू सैनी, नरेंद्र सैनी, राकेश सैनी, डालचंद सैनी, अतुल सैनी, पंकज सैनी, संजीव सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्य एवं जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित रहे।
































