हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के निकट के गांव अच्छेजा में स्थित सांई मंदिर का 11 वां वार्षिकोत्सव 11 व 12 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरों पर है। सांई सत्संग सेवा समिति हापुड़ के प्रवक्ता जगदीश सूरी ने बताया कि शनिवार, 11 जून की शाम पालकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी और 12 जून को सुबह मंगल स्नान, सांई सत्संग होगा और दोपहर में भंडारा होगा उन्होंने श्रद्धालुओं से वार्षिकोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।
JOB ALERT: फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076























