👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा में स्थित साईं मंदिर की गुल्लक तोड़ने का मामला सामने आया है. मंगलवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई. फिलहाल गुल्लक से 30 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है. दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं. बता दें कि मामला सोमवार की रात सवा बजे का है. पहले बदमाश मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए उसके बाद उन्होंने बाहर आकर गुल्लक का ताला तोड़ दिया. मंदिर के पुजारी अनुराग बाजपाई ने बताया कि दानपात्र में लगभग 30 हजार रुपए थे. यह गुल्ल्क इसी साल सात जनवरी को खोली गई थी. दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं.
































