हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हापुड़ से चौधरी योगेंद्र सिंह,गढ़मुक्तेश्वर से सुभाष प्रधान, धौलाना से डॉक्टर बिशन सिंह तोमर ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।भाजपा के महामंत्री और चुनाव प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने भूमि विकास बैंक को विनास के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है ।अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में इन बैंकों का दिशा और दशा पूर्ण रूप से बदल दी जाएगी।
































