
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी समाज को पूरे राष्ट्र में एक सूत्र में बांधने वाले पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी को सहारनपुर में सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर ने अपने निवास पर शॉल पहनाकर सम्मानित किया। पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने बताया कि सहारनपुर में रविवार को सहारनपुर के विधायक राजीव गुम्बर से पंजाबी समाज को एक सूत्र में बांधने पर विचार विमर्श हुआ और पंजाबी समाज को और मजबूत करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जल्द ही पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल व विधायक गण उत्तर प्रदेश में पंजाबी भवन और बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। सेठी ने बताया और जल्द ही पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश का विशाल महासम्मेलन कराया जाएगा।



























