👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का इलाका रविवार की शाम को जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. हिंदू युवा वाहिनी द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया.
राम नवमी के अवसर पर रविवार की शाम भगवामय शोभायात्रा हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली. इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा. ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जोकि मनसा देवी मंदिर, रामलीला कोठी होते हुए केशव भवन पर पहुंची और विश्राम किया.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































