अधेड़ के चुंगल में आकर गर्भवती हुई नाबालिग का हुआ सुरक्षित गर्भपात










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में 40 वर्षीय अधेड़ की हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग पीड़िता का चिकित्सकों के पैनल ने सुरक्षित गर्भपात कराया। नाबालिग पीड़िता करीब 14 सप्ताह की गर्भवती थी। गर्भपात के बाद नाबालिग पूरी तरीके से स्वस्थ है।
बता दें कि दो जून को एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को 40 वर्षीय अधेड़ को सौंप दिया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दो अगस्त को अच्छेजा गांव से बरामद किया। इसी बीच नाबालिग को अधेड़ ने गर्भवती कर दिया। मामला बाल कल्याण समिति तक पहुंचा। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने सीएमओ को पीड़िता के गर्भ में पल रहे भ्रूण की स्थिति एवं आयु निर्धारण कर शारीरिक जांच कर भ्रूण को गिराने की बाबत राय बेंच को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता नाबालिग का गर्भपात कराया गया जो पूरी तरह सुरक्षित है।

घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554







Related Posts

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश…

Read more

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार
error: Content is protected !!