👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में सफाई कर्मचारियों का पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है जिससे सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है. उनका कहना है कि उनके पास बच्चों की फीस देने के लिए पैसे नहीं है जिससे बच्चों का एडमिशन भी नहीं हो पा रहा है. सभी ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है.
बता दें कि सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में भी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी. अभी भी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता के साथ निभा रहे हैं लेकिन समय पर तनख्वाह न मिलने से वह बेहद परेशान हैं. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले छह महीने की पगार रुकी हुई है जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं.




























