👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऐलापूजा केरल में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जनपद हापुड़ के बेटे ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम देश भर में रोशन किया है. बता दें कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा में कार्यरत सफाई नायक संजय वैद्य के पुत्र विशांत वैद्य ने 59 किलोग्राम की श्रेणी में 590 किलोग्राम कांस्य और डेडलिफ्टिंग में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इसके साथ ही विशांत को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में हिस्सा लेने के लिए भी चयनित किया गया है. जब सफलता हासिल विशांत केरल से पिलखुवा पहुंचे तो फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542




























